Home / Bareilly / पुलिस गिरफ्त में लुटेरा, महिला को घायल कर लूट की वारदात को दिया था अंजाम

पुलिस गिरफ्त में लुटेरा, महिला को घायल कर लूट की वारदात को दिया था अंजाम

fnd. बरेली: शाही पुलिस ने चारा काटने गई एक महिला को घायल कर उसकी कुंडल और पाजेब लूटने के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से लूटा गया सामान और वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद किया है।  

शाही थाना पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर रामबाबू, निवासी ग्राम टियूलिया (थाना फतेहगंज पश्चिमी), को रसूलिया मोड़ से गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उसके पास से पीली धातु के कुंडल, सफेद धातु की पाजेब, एक मोबाइल फोन, एक छुरी, एक बुर्का और दुपट्टा बरामद हुआ।
  
यह लूट 26 मार्च 2025 को शाही थाना क्षेत्र के ग्राम दौद आलमपुर में हुई थी। पीड़ित रघुवीर की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया था। महिला जंगल में चारा लेने जा रही थी, तभी रामबाबू ने अपने साथी करन के साथ बुर्का पहनकर रास्ता पूछने के बहाने उसे रोका और लूटपाट की। विरोध करने पर महिला पर छुरी से हमला किया गया।  

पुलिस के मुताबिक, रामबाबू का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में पहले से एक मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसओजी बरेली प्रभारी निरीक्षक और शाही थानाध्यक्ष अमित कुमार शामिल थे।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Sign Up For Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!